Sanvidhan question answer in Hindi
Samvidhan question answer in Hindi


भारतीय संविधान संबंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न । Bhartiya Sanvidhan question answer in Hindi


प्रिय पाठकों-: आज हम इस मंच के माध्यम से जानेंगे Most Important Question Answer in hindi इस पोस्ट में हम आपको General Knowledge/ GK MCQ/ Gk in Hindi /Most Important GK questions in Hindi बताने जा रहे हैं, जो कि आने वाला Exams जैसे RRB, SSC, BPSC, UPPCS, MPPCS, CGPCS, RAS, CTET, BANKINGS, STET, STATE POLICE व‍ अन्य Government Exams के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।


GK In Hindi - Most Important question answer से संबंधित भारतीय संविधान से संबंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न का यह हमारा Part-10 है। इसके अलावा जनरल नॉलेज General Knowledge के अन्य विषय भारतीय संविधान, Geography History, CurrentAffairs, Economy Science, Computer GK आदि, से संबंधित सारे GK questions in Hindi / Most Important Question Answer किस वेबसाइट पर Daily उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए इस वेबसाइट पर Visit करते रहें.

 भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी Part-10

With Explanations

201. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में इनमें से कौन सर्वोच्च है?

A. सर्वोच्च न्यायालय

B. संविधान

C. संसद

D. धर्म

उत्तर-B

Explanation:-▪️भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में संविधान सर्वोच्च है.

▪️ यह राज व्यवस्था के स्वरूप और उद्देश्य का निर्धारण करता है एवं विभिन्न इकाइयों के सृजन का प्रावधान करता है.

▪️संविधान से ही शासन के सभी अंग, अधिकार एवं शक्ति प्राप्त होते हैं.


202. भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को सर्वप्रथम कब स्वीकार किया?

A. 22 जुलाई 1947 ईस्वी

B. 23 जुलाई 1947 ईसवी

C. 25 जुलाई 1947 ईस्वी

D. 15 अगस्त 1947 ईस्वी

उत्तर-A

Explanation:-▪️ भारत की संविधान सभा ने अपने चौथे अधिवेशन में 22 जुलाई 1947 को भारत का राष्ट्रीय ध्वज स्वीकार किया.

▪️भारतीय संविधान सभा के चौथा अधिवेशन 14 जुलाई 1947 से 31 जुलाई 1947 तक चला.


203. संविधान सभा के सम्मुख संविधान की प्रस्तावना का प्रस्ताव किसने रखा?

A. जवाहरलाल नेहरू

B. बीआर अंबेडकर

C. बी एन राव

D. महात्मा गांधी

उत्तर-A

Explanation:-▪️संविधान सभा में 13 दिसंबर 1946 को जवाहरलाल नेहरू द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था

▪️ उद्देश्य प्रस्ताव को 22 जनवरी से 1947 को पारित किया गया आगे चलकर यही उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तावना का प्रारूप बना.


204. भारतीय संविधान सभा में कुल कितनी महिलाएं थी?

A. 15

B. 13

C. 12

D. 10

उत्तर-A

Explanation:-▪️ भारतीय संविधान सभा में कुल महिलाओं की संख्या 15 थी.

▪️भारतीय संविधान सभा की कुल 15 महिलाओं के नाम इस प्रकार है:-

1. विजय लक्ष्मी पंडित 2. राजकुमारी अमृत कौर 3. सरोजिनी नायडू 4. सुचेता कृपलानी 5. पूर्णिमा  बनर्जी 6. लीला राय 7. जी. दुर्गाबाई 8. हंसा मेहता 9. कमला चौधरी 10. रेणुका राय 11. मालती चौधरी 12. दक्षयानी वेलयुद्धन 13. बेगम एजाज रसूल 14. एनी मस्करिनी 15. अम्मू स्वामीनाथन


205. नए राज्य के गठन की शक्ति किसमें निहित है?

A. संसद में

B. राष्ट्रपति में

C. मंत्री परिषद में

D. राज्य पुनर्गठन आयोग में

उत्तर-A

Explanation:-▪️ संविधान के अनुच्छेद 2 के तहत भारत संघ में नए राज्यों का प्रवेश या स्थापना का प्रावधान है.

▪️अनुच्छेद 3 के तहत नए राज्यों के निर्माण और वर्तमान राज्यों के क्षेत्रों सीमाओं या नामों में परिवर्तन की शक्ति भारतीय संसद को दिया गया है.


206. विधि का शासन किस देश के संविधान से लिया गया है?

A. ऑस्ट्रेलिया

B. इंग्लैंड

C. जापान

D. कनाडा

उत्तर- B

Explanation:-▪️ विधि का शासन की प्रक्रिया भारतीय संविधान में इंग्लैंड के संविधान से जोड़ा गया है.

▪️ विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया- जापान

▪️ विस्तृत उभयनिष्ठ सूची- ऑस्ट्रेलिया

▪️ विधि का शासन-इंग्लैंड


207. कौन सा शब्द भारत के संविधान की उद्देशिका में नहीं है?

A. समाजवादी

B. पंथनिरपेक्ष

C. प्रभुता संपन्न

D. लोक कल्याण

उत्तर-D

Explanation:-▪️ भारतीय संविधान की उद्देशिका /प्रस्तावना में लोक कल्याण शब्द का उल्लेख नहीं है.

▪️प्रस्तावना में 42 वां संविधान संशोधन द्वारा प्रभुता संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य शब्द है.


208. संघ क्षेत्र का उल्लेख भारतीय संविधान के किस भाग में है?

A. भाग IX

B. भाग VIII

C. भाग IV A

D. भाग IX A

उत्तर-B

Explanation:-▪️ भारतीय संविधान के भाग VIII में संघ क्षेत्र का उल्लेख है.

▪️ मूल कर्तव्य-भाग IV A

▪️ नगर पालिका-भाग IX A

▪️ पंचायत-IX


209. किसे भारतीय 'संविधान का रक्षक' तथा भारत के 'संविधान का अभिभावक' माना जाता है?

A. संसद

B. महान्यायवादी

C. उच्च न्यायालय

D. राष्ट्रपति

उत्तर-C

Explanation:-▪️ भारतीय संविधान के अनुसार नागरिकों के मौलिक अधिकारों का रक्षक तथा भारत के संविधान का अभिभावक उच्चतम न्यायालय को माना जाता है.

▪️संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत संवैधानिक उपचारों का अधिकार के माध्यम से उच्चतम न्यायालय  नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है.

▪️ संविधान के उल्लंघन को प्रतिबंधित तथा संविधान की व्याख्या भी उच्चतम न्यायालय न्यायालय ही करता है.


210. सूची I तथा सूची II को सम्मिलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से अपना उत्तर चुनिए:

सूची I                                    सूची II

A. अनुच्छेद 40      1. ग्राम पंचायतों का गठन

B. अनुच्छेद 41      2. काम करने का अधिकार

C. अनुच्छेद 44      3. समान नागरिक संहिता

D. अनुच्छेद 48.     4. कृषि एवं पशुपालन का गठन

A. a-1 b-2 c-3 d-4

B. a-2 b-3 c-1 d-4

C. a-1 b-3 c-4 d-2

D. a-3 b-2 c-4 d-1

उत्तर- A

Explanation:-सही सुमेलित इस प्रकार है:-

अनुच्छेद 40 : ग्राम पंचायतों का गठन

अनुच्छेद 41 : कुछ दशाओं में काम शिक्षा और लोग सहायता पाने का अधिकार

अनुच्छेद 44 : नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता

अनुच्छेद 48 : कृषि एवं पशुपालन का गठन

इसे भी पढ़ें


Tags:-Samvidhan question answer in Hindi/ GK in Hindi/Indian Constitution question answer/

Gk in Hindi /Most Important GK questions in Hindi /Bhartiya sanvidhan prashn Uttar/Bhartiya sanvidhan sambandhit mahatvpurn prashn in Hindi/sanvidhan prashnotari