प्रिय पाठकों! माय नियर एग्जाम में आपका स्वागत है। दोस्तों पिछले लेखों में हमने बिहार की प्रमुख नदियां के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया था। आज बिहार के भूगोल से संबंधित इस लेख के माध्यम से माय नियर एग्जाम बिहार के प्रमुख जलप्रपात, बिहार के प्रमुख जलप्रपातो की सूची, बिहार के प्रमुख जलप्रपात एवं उसकी विशेषताएं टॉपिक पर जानकारी देने वाले हैं। साथ ही साथ इस लेख का major waterfall in Bihar का pdf भी Download कर सकते हैं।

Bihar ke Pramukh jalprapat ki Suchi, बिहार के प्रमुख जलप्रपात pdf


बिहार के प्रमुख जलप्रपात (Bihar ke Pramukh jalprpat) इस प्रकार है :- ककोलत जलप्रपात, सुखाल्दारी जलप्रपात, दुर्गावती जलप्रपात, धुआं कुंड जलप्रपात, तेलहर जलप्रपात, मंझार कुंड जलप्रपात इत्यादि जिसकी चर्चा नीचे की गई है।



बिहार के प्रमुख जलप्रपातों की सूची List of Major Waterfalls in Bihar


बिहार के जलप्रपात नदी स्थिति
काकोलत जलप्रपात कोडरमा पठार से आने वाली धारा  ककोलत, नवादा
सुखलदरी जलप्रपात कनहर रोहतास
दुर्गावती जलप्रपात दुर्गावती  छनपापर, रोहतास
धुआ कुंड जलप्रपात  कावा रोहतास
तेलहर कुंड दुर्गावती नदी के निकट कैमूर
जिआर कुंड जलप्रपात फुलवरिया जीआर कुंड, भोजपुर
ओखरीन कुंड जलप्रपात गोपथ रोहतास 
मंझर कुंड जलप्रपात - सासाराम
राकिम कुंड जलप्रपात  गायघट रोहतास
देवदरी कर्मनाशा रोहतास 


बिहार के प्रमुख जलप्रपात एवं उसकी विशेषताएं

  • ककोलत जलप्रपात
  • सुखलदरी जलप्रपात
  • धुआं कुंड जलप्रपात
  • दुर्गावती जलप्रपात
  • करकट जलप्रपात
  • जियार कुंड जलप्रपात
  • तेलहर जलप्रपात

ककोलत जलप्रपात Kakolat Waterfall

ककोलत जलप्रपात बिहार का सबसे प्रमुख जलप्रपात है। जो नवादा से 22 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में ककोलत पहाड़ी में स्थित है। इसकी ऊंचाई 47 मीटर है किंतु मुख्य पर्वत की ऊंचाई 24 मीटर है। कोडरमा पठार से आने वाली सात जल धाराओं के मिलने से इस जलप्रपात का निर्माण हुआ है।


सुखलदरी जलप्रपात Sukhaldari Waterfall

बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर बसा यह जलप्रपात कनहर नदी पर स्थित है। जिसे कर्पूरी ठाकुर पर्यटन स्थल के नाम से भी जाना जाता है। यहां कनहर नदी की पानी लगभग 100 फीट की ऊंचाई से चट्टानों से टकराते हुए गिरती हुई दूध की तरह फव्वारा सैलानियों की नजरे को टिकाए रखती है। यह जलप्रपात बिहार, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के वासियों के लिए पिकनिक स्पॉट के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर दिसंबर माह से नववर्ष तक भिड़ जमा होता है। इस स्पॉट पर मकर संक्रांति के दिन भव्य मेले का आयोजन होता है।


धुआ कुंड जलप्रपात Dhua Kund Waterfall

धुआं कुंड जलप्रपात ताराचंडी पहाड़ी जिला रोहतास में काव नदी पर स्थित बिहार का प्रमुख जलप्रपात है। यह जलप्रपात कैमूर पहाड़ी पर स्थित मांजर कुंड जलप्रपात का ही विस्तारित रूप है। मांजर कुंड जल प्रपात से कुछ ही दूरी पर 36.5 मीटर की ऊंचाई से 6 मीटर की गहरी घाटी में गिरने वाले जल से धुंध जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है इसी कारण इस पर बात को धुआं कुंड जलप्रपात भी कहते हैं। इस जलप्रपात के झरनों के उपयोग द्वारा 50-100 मेगावाट बिजली उत्पन्न करने की क्षमता विकसित की गई है।


दुर्गावती जलप्रपात Durgawati Waterfall

दुर्गावती जलप्रपात बिहार राज्य के छानपापर, रोहतास जिले में स्थित है इसकी धारा उत्तर की तरफ बढ़ते हुए खादर कोह की घाटी में गिरती है इसीलिए इसे खादर कोह जलप्रपात भी कहा जाता है। जिसकी ऊंचाई 90 मीटर है। यह जलप्रपात कर्मनाशा नदी के स्रोत से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  इस जलप्रपात की तीन धाराएं लोहरा, हटियादुब एवं कोठस है। 


करकट जलप्रपात Karkat Waterfall

करकट जलप्रपात कैमूर जिले के करकटगढ़ गांव की कैमूर पहाड़ियों में कर्मनाशा नदी पर स्थित बिहार के प्रमुख जलप्रपात है जिसकी कुल ऊंचाई 30 मीटर है एवं चौड़ाई 91 मीटर है। यह बिहार का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।  यहां मगरमच्छों का प्राकृतिक आवास है। वर्ष 1979 से या जलप्रपात कैमूर वन्य जीव अभ्यारण का हिस्सा है इस जलप्रपात में एक साथ 75 मगरमच्छ देखे जाने के बाद 2016 में बिहार सरकार ने प्रारंभिक अध्ययन का पहल शुरू की। अब यहां मगरमच्छों और जानवरों का शिकार को प्रतिबंधित कर दिया गया है।


जीआर कुंड जलप्रपात Jiarkund Waterfall

जीआर कुंड जलप्रपात भोजपुर जिले में फुलवरिया नदी पर स्थित प्रमुख जलप्रपात है।


तेलहर कुंड Telhar Waterfall

तेलहर जलप्रपात बिहार के भभुआ जिला में भभुआ-अधौरा मार्ग पर स्थित है। जो 80 मीटर की ऊंचाई से गिरते हुए शीतल जल की झरने की खूबसूरती तथा चारों ओर पक्षियों की चहचहाट एवं हरियाली प्रकृति की सुंदरता को बढ़ा देती है एवं पर्यटकों को मोहित कर लेती है। इस जलप्रपात कि पानी हमेशा ठंडा रहता है। 


बिहार के प्रमुख जलप्रपात Pdf Download

दोस्तों बिहार के प्रमुख जलप्रपात की इस लेख का ऑफलाइन पढ़ने के लिए नीचे दिए गए पीडीएफ लोगों पर क्लिक कर इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं धन्यवाद..

बिहार के प्रमुख जलप्रपात pdf download, Waterfall in Bihar in Hindi

इसे भी पढ़ें :-